Punjabi News

पाकिस्तान में खुद सुरक्षित नहीं पुलिस, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

10

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात बंदूकधारी के हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने लोवर दीर जिले के चकदारा इलाके में बदवान ब्रिज पर कांस्टेबल पर हमला किया। कांस्टेबल मोहम्मद इस्माइल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जिला पुलिस अधिकारी फुरकान बिलाल और उपायुक्त बशारत अहमद की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के टांक जिले में एक अभियान के दौरान वांछित आतंकवादी को ढेर कर दिया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान खारजी खलील के रुप में हुई है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से आतंकवादी और उग्रवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। हाल के वर्षों में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमलों की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। ऐसे हमले पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।