Punjabi News

यमुनानगर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती का शव नहर से बरामद, 3 दिनों से थी लापता

15

यमुनानगर   : नेपाल से भारत आई 24 साल की लड़की तीन दिन पहले अचानक लापता हो गई, हालांकि वह काफी समय से यमुनानगर के हुड्डा सेक्टर- 17 में ब्यूटी पार्लर पर काम कर रही थी। लापता होने पर परिवार के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिस पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह लड़की किसी लड़के के संग फरार हुई है। पुलिस को लड़की की चप्पल बुढ़िया स्थित पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर पड़ी हुई मिली।

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि एक लड़की और एक लड़का दोनों एक साथ नहर में कूदे थे जिस पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन दिन पहले पश्चिमी यमुना नहर में दोनों के शवों को ढूंढने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस और गोताखोरों के हाथ खाली रहे लेकिन देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की का शव गली सड़ी हालत में मृत व्यवस्था में पश्चिमी यमुना नहर में तैर रहा है तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन लड़की की पहचान होना काफी मुश्किल था। ऐसे में लड़की की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की।

इस बीच हुड्डा सेक्टर-17 पुलिस भी मौके पर पहुंची और लापता हुई लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया। मौके पर पहुंची मृतक लड़की की बहन ने उसके नाखूनों से उसकी पहचान कर ली। फिलहाल अब पुलिस को लड़की का शव तो नहर में तैरता हुआ मिल गया लेकिन अब पुलिस लड़के की भी तलाश कर रही है कि आखिर इस लड़की के साथ जो लड़का नहर में खुद था, वह कौन था। पुलिस ने लड़की शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवा दिया है।