Punjabi News

Haryana Cabinet Meeting : इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक, CM सैनी करेंगे अध्यक्षता

12

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार, 22 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास परियोजनाओं, नई नीतियों तथा प्रशासनिक निर्णयों को लेकर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।