चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 13 जून को आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की।

सरकार के इस फैसले के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान कोई किराया नहीं देना होगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आधार पर परीक्षा केंद्र तक मुफ्त सफर कर सकेंगे।














