तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। चयन समिति ने दोनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के लिए सिराज के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बीसीसीआई ने कहा कि चिकित्सा टीम और टीम प्रबंधन ने सिराज को आराम करने की सलाह दी है। यह निर्णय लंबी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है।
















