Punjabi News

Sapna Choudhary के पति ने की मारपीट, बच्चों संग छोड़ा घर ! अब अदालत ने सुनाया दूर रहने का फैसला

11

Sapna Choudhary : हरियाणवी सिंगर और बॉस फेम सपना चौधरी को अपने पति वीर साहू के खिलाफ चल रहे घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के सरंक्षण अधिनियम के तहत दायर केस में उनके पक्ष में अंतरिम सुरक्षा आदेश जारी किया।

 

कोर्ट ने आदेश दिया है कि सुनवाई जकी अगली तारीख तक वीर साहू सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और न ही उनके पास जाएंगे। यह फैसला उस समय आया है जब सपना अपनी फिल्म मोमाकू के प्रीमियर की तैयारी में हैं।

सपने चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप
कुछ समय पहले सपना चौधरी ने महिला कोर्ट में अपनी पति की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर आरोप लगाया कि वीर उनके साथ मारपीट करता है और सार्वजनिक जगहों पर भी बहुत बार हंगामा किया हुआ है। इस वजह से उन्होंने अपने बच्चों के साथ घर को छोड़ दिया।

 

कोर्ट ने सुनाया सपना के हक़ में फैसला
हाल ही में कोर्ट ने चोटों की तस्वीरें और धमकियों की रिकॉर्डिंग को सुनते हुए यह फैसला किया कि अगली सुनवाई तक वीर सपना के आसपास भी नहीं भटकेंगे। घर हो चाहे काम की जगह वीर को सपना के पास जाने की अनुमति नहीं है।

ऐसा फैसला इस वजह से लिया गया क्योकि कोर्ट में सपना की वकील ने कहा कि आने वाले समय में और भी घटनाएं होने की सम्भावना है। खास तौर पर 10 जून को सपना की मूवी का प्रीमियर है और सपना को डर है कि उनका पति वीर वहा आकर हंगामा कर सकता है।