Punjabi News

Maharashtra Toxic liquor: महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, शराब विक्रेता गिरफ्तार

16

महाराष्ट्र: पुणे और आसपास के इलाकों में 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने मेथनॉल मिली जहरीली शराब के पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड के फुगेवाडी इलाके और पुणे के हडपसर में वीरवार को इन मौतों के संबंध में सूचनाएं मिलीं। आबकारी विभाग के अनुसार, इन इलाकों में देसी शराब की कथित तौर पर आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दापोडी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने बताया कि वीरवार को फुगेवाडी इलाके में पांच लोगों की मौत हुई। पुलिस ने शुरू में कहा था कि पांच में से चार मौतें शराब से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन अब सभी लोगों की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। हडपसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई बाकी अली-अलग इलाकों में कई और मौत के ममले सामने आए जिसमें मरने वालों की कुल संख्या 15 बताई जा रही है। उन्होंने कहा, ”इन लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की थी। मौत का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है और जहरीली शराब के पहलू की जांच की जा रही है।”

राज्य आबकारी आयुक्त अतुल कानडे ने कहा कि फुगेवाडी में हुई मौतों के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। कानडे ने कहा, ”हमने योगेश वानखेडे को हिरासत में लिया है, जिसने फुगेवाडी और हडपसर दोनों जगह शराब की आपूर्ति की थी। उसे पिंपरी चिंचवड पुलिस को सौंप दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।”