Punjabi News

Neet Fee Refund: 13 लाख उम्मीदवारों ने bank details किए, डेडलाइन 22 जून तक बढ़ाई गई

14

Neet Fee Refund: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक ( NEET UG 2026) 2026 का परीक्षा शुल्क वापस करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अद्यतन करने की समयसीमा 22 जून तक बढ़ा दी है। question paper leak होने के आरोपों के कारण यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी और इसे अब नये सिरे से आयोजित कराया जाएगा।

NTA ने NEET UG 2026 की re-examination 21 जून को कराए जाने की घोषणा के दौरान कहा था इस पुनर्परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। एजेंसी ने यह भी कहा था कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, उन्हें यह राशि वापस कर दी जाएगी।

fee refund के संबंध में 12 और 22 मई को जारी सार्वजनिक सूचनाओं के क्रम में एजेंसी ने 22 मई से 26 मई (रात 11:50 बजे तक) तक बैंक खाता संबंधी विवरण उपलब्ध कराने के लिए ‘NEET (UG) 2026 Registration’ पोर्टल पर सुविधा प्रदान की थी। इसे लेकर एनटीए ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक सूचना साझा की थी, जिसमें उसने कहा था कि अब तक लगभग 13 लाख अभ्यर्थियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी अद्यतन कर दी है। उसने कहा कि यह समयसीमा उन अभ्यर्थियों की मदद के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने अभी तक अपनी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

NTA द्वारा कराई गई परीक्षा में करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उसने कहा, ”एक बार बैंक खाते का विवरण उपलब्ध कराए जाने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा और उसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

बैंक खाता विवरण जमा करने की सुविधा 22 जून (रात 11:50 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी की परीक्षा इस वर्ष तीन मई को आयोजित की गई थी, जिसे 12 मई को question paper leak के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है और पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित है।