Punjabi News

David Dhawan की ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने मचाया धमाल, Karan से Janhvi तक ने किया सपोर्ट

10

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। David Dhawan की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और दर्शकों ने इसे फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज बताना शुरू कर दिया। कॉमेडी, कन्फ्यूजन और फैमिली ड्रामे से भरपूर इस ट्रेलर ने लोगों को पुराने क्लासिक बॉलीवुड एंटरटेनमेंट की याद दिला दी।

बॉलीवुड सितारों ने इंस्टाग्राम पर लुटाया प्यार
फिल्म को सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। Karan Johar, Janhvi Kapoor, Arjun Kapoor, Guru Randhawa, Veer Pahariya, Sophie Choudry, Ahaan Shetty, Medha Rana, Jibraan Khan और Raj Mehta समेत कई सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर ट्रेलर शेयर कर फिल्म की तारीफ की है।

डेविड धवन स्टाइल कॉमेडी ने जीता लोगों का दिल
ट्रेलर में दिखाई गई मजेदार वन-लाइनर्स, रंग-बिरंगे विजुअल्स और फुल कॉमिक कन्फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लंबे समय बाद दर्शकों को एक ऐसी बॉलीवुड फैमिली एंटरटेनर देखने को मिल रही है जिसमें बिना ज्यादा गंभीरता के सिर्फ हंसी और मस्ती का माहौल नजर आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज के कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल
फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी तेजी से वायरल हो रहा है। खासकर रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ऑडियंस का कहना है कि फिल्म का म्यूजिक पुराने बॉलीवुड मसाला एंटरटेनमेंट की फील देता है, जो आजकल कम देखने को मिलता है।
दमदार स्टारकास्ट से भरी है पूरी फिल्म
फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। स्टारकास्ट में Jimmy Shergill, Chunky Panday, Mouni Roy, Ali Asgar, Rajesh Kumar, Rakesh Bedi और Kubra Sait जैसे कई कलाकार शामिल हैं, जो फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाते नजर आएंगे।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Tips Industries के बैनर तले बनी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखकर माना जा रहा है कि Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai इस साल की बड़ी फैमिली कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो सकती है।