Punjabi News

एनएडीए ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अंकित और रेलवे के जयेश पाटिल पर लगाया तीन साल का प्रतिबंध

7

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अंकित और रेलवे के जयेश पाटिल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया था। अंकित ने 69वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीसरा स्थान जबकि पाटिल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। दोनों खिलाड़ियों ने आरोपों को स्वीकार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी अयोग्यता अवधि में एक साल की कमी हुई। अंकित पर यह प्रतिबंध 25 फरवरी से और पाटिल पर 27 फरवरी से लागू हुआ।