Punjabi News

Shimla: गैस्ट हाऊस में ठहरा पंजाब का युवक गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ चिट्टा

9

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जीरो टॉलरैंस नीति के साथ जारी है। इसी कड़ी में थाना ढली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना ढली पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ढली चौक स्थित एक गैस्ट हाऊस में पंजाब का एक युवक नशे की खेप के साथ मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस्ट हाऊस के एक कमरे में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद युवक के कब्जे से 8.040 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विशाल राणा (19) पुत्र शेर सिंह राणा निवासी इच्छेवाला रोड, फिरोजपुर सिटी, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना ढली में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।