Punjabi News

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन ने लाल रतन फर्नीचर मार्किट के व्यापारियों की समस्याएं सुनी

20

जालंधर, 26 मार्च : व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन ने आज लाल रतन फर्नीचर मार्किट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ एक इंटरैक्टिव मीटिंग सेशन आयोजित किया गया।

स सेशन के दौरान जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन इंद्रवंश सिंह चड्ढा ने व्यापारियों के मुद्दों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को सुनना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद और मजबूत हो सके। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और उन्हें कारोबार करने के लिए अनुकूल माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन चेयरमैन सुमित शर्मा ने व्यापारियों की भारी भागीदारी के लिए उनका धन्यवाद किया। मीटिंग में विभिन्न विभागों के अधिकारी मनिंदर सिंह और अंकुर सयाल भी मौजूद रहे।

यह पहल जहां कमीशन की व्यापारियों की समस्याओं पर बार-बार चर्चा और तुरंत कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, वहीं इस सेशन ने व्यापारियों को अपने मुद्दे खुलकर रखने का मौका दिया।