Punjabi News

सिटी ब्यूटीफुल में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए रैंप में किया मंथन

26

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से  चंडीगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेल रेटिंग परफॉर्मेंस (रैंप)प्रोग्राम सीरीज के तहत एमएसएमई ग्रोथ को तेज करना,मार्केट तक पहुंच, समय पर फ़ाइनेंस, क्वालिटी स्टैंडर्ड और एक्सपोर्ट की तैयारी विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।
पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर रजनीश बंसल ने एमएसएमई को सशक्त बनाने में रैंप प्रोग्राम के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह पहल उद्योगों को सरकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने, उभरती हुई तकनौलजी को अपनाने और टिकाऊ व बड़े पैमाने पर विकास की ओर बढऩे में कैसे मदद करती है।
सिडबी के प्रबंधक वरुण सिंहवाल ने एमएसएमई की प्रतिस्पर्धा को मज़बूत करने में समय पर भुगतान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि डिजिटल फ़ाइनेंसिंग समाधान एमएसएमई के लिए नकदी की कमी को कैसे कम कर सकते हैं और कैश फ़्लो को बेहतर बना सकते हैं।
भारतीय मानक ब्यूरो की सुश्री तालिका शर्मा ने एमएसएमई की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में क्वालिटी स्टैंडर्ड के महत्व पर ज़ोर दिया। मोहित सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और बाज़ार में अपनी उपस्थिति को मज़बूत करने के लिए ओएनडीसी का लाभ उठाने के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिली।
एस.के.एक्जिम एंटरप्राइजज के मुख्य कार्यकारी गुप्ता ने इस सत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मौजूद मुख्य अवसरों और निर्यात को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पीएचडीसीसीआई के रेजिडेंट मैनेजर नवीन कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और कार्यक्रम की सफलता में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित वक्ताओं, प्रतिभागियों और भागीदारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।