Punjabi News

Road Accident: रोड़ में बेकाबू हुई कार, B.B.A. की पढ़ाई कर रहे युवक की गई जान

62

बराड़ा (अनिल कुमार) : थंबड़-रामपुर रोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे जा टकराया।

मृतक की पहचान गुरदेव मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थंबड़ गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जसप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मुलाना स्थित एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बराड़ा थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बी. बी. ए. की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।