Punjabi News

जनपद सदस्य पति की कार ने नाबालिग को मारी टक्कर, लोगों ने कार से उतारकर बहुत पीटा,पुलिस ने बचाई जान

73

बुरहानपुर(राजू सिंह): बुरहानपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब जनपद सदस्य पति ने एक नाबालिग लड़के को कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां पर काफी बवाल हो गया। लोग जनपद सदस्य पति के पीछे हाथ धोकर पड गए औऱ उसको पीट डाला।

लोगों ने जनपद सदस्य डाक्टर पति को कार से नीचे उतारकर पीटा
लोगों ने जनपद सदस्य डाक्टर पति को कार से नीचे उतारकर पीट दिया और गाली गलौच भी की। नाबालिग के घायल होते ही क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश भर गया था। उन्होंने आव देखा न ताव कार में बैठे डॉक्टर ( जनपद सदस्य पति) को लात और घुसों से पीट डाला।
जिले के रास्तीपुरा क्षेत्र में में यह घटना हुई है। लिहाजा शिकारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर की जान बचाई और हंगामे को शांत किया। डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।