Punjabi News

अब ‘रूट’ बदलो! हमीरपुर की इस सड़क पर 3 नवंबर तक नो एंट्री

299

हमीरपुर। नादौन उपमंडल में हार सुकराला सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 3 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि हार सुकराला सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 3 नवंबर तक बंद की गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान छोटे वाहन चालक रंगस से बल्ह चौक-रैल सड़क और बड़े एवं छोटे वाहन रंगस से बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।