Punjabi News

फगवाड़ा पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, श्री विश्वकर्मा मंदिर हुए नतमस्तक

169

फगवाड़ा (जलोटा): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा आज फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेका गया। उन्होंने मंदिर में नतमस्तक होने के बाद मंदिर के प्रबंधकों और कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ट्रस्ट द्वारा सामाज सेवा एवं विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि श्रम के देवता भगवान विश्वकर्मा द्वारा दिए गए संदेश के अनुसार, इस स्थान से दशकों से जरूरतमंद लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो हमारे समाज के लिए एक मिसाल है। ट्रस्ट के प्रबंधकों द्वारा राज्यपाल कटारिया का सम्मान भी किया गया।
इससे पहले डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पंचाल और एसएसपी गौरव तूरा द्वारा माननीय राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डॉ. अक्षिता गुप्ता, एसडीएम जशनजीत सिंह, एसपी गुरप्रीत सिंह और अन्य उपस्थित थे।