Punjabi News

डंकी रूट का खौफनाक सच! अमेरिका में भारतीय युवक को मिली क्रूर मौत, 45 लाख खर्च करके गया था हरियाणा का बेटा

298

Washington: हरियाणा के जींद जिले के 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। कपिल साल 2022 में करीब 45 लाख रुपये खर्च करके अवैध तरीके से ‘डंकी रूट’ से अमेरिका पहुंचा था। वहां एक मामूली विवाद उसकी मौत का कारण बन गया। कपिल का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं था, लेकिन बेहतर भविष्य की तलाश में उसने अमेरिका जाने का सपना देखा। परिवार ने जमीन तक बेचकर एजेंटों को 45 लाख रुपये दिए। एजेंटों ने उसे डंकी रूट यानी अवैध रास्तों से मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों के जरिए अमेरिका पहुंचाया। कई महीनों की जोखिम भरी यात्रा के बाद कपिल 2022 में अमेरिका में दाखिल हुआ और वहीं बस गया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक स्टोर पर काम करता था। परिवार के अनुसार, स्टोर के बाहर जब एक स्थानीय व्यक्ति सड़क पर खुलेआम पेशाब कर रहा था, तो कपिल ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी। कपिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपिल की मौत की खबर मिलते ही हरियाणा के जींद जिले में उसके गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।