Punjabi News

माता वैष्णो देवी Landslide को लेकर जारी हुआ Update, कुदरती आफत ने ली इतने लोगों की जान

250

जम्मू (अमित शर्मा): जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात को बिगाड़ दिया है। वहीं आज माता वैष्णो देवी मंदिर यात्रा मार्ग पर इंद्रप्रस्थ के पास भूस्खलन के बाद बड़ी अपडेट सामने आई है। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी है।


अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं। इस दौरान बचाव कार्य जारी है। आपको बता दें कि, अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। वहीं आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।