Punjabi News

Operation Sindoor : पाकिस्तान के एयरबेस आज भी ICU में पड़े हैं, 22 अप्रैल का बदला हमने 22 मिनट में लिया : पीएम मोदी

370

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमने 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के एयरबेस आज भी ICU में पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि यह सत्र भारत के लिए गौरव और विजय का प्रतीक है। उन्होंने इसे “भारत के विजयोत्सव” का अवसर बताया और कहा कि यह जश्न आतंकवाद के खिलाफ देश की निर्णायक कार्रवाई का है। प्रधानमंत्री ने कहा, “सत्र की शुरुआत में ही मैंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि यह सत्र भारत के गौरव गान का है, यह सत्र भारत के विजयोत्सव का है। जब मैं विजयोत्सव कहता हूं, तो इसका अर्थ है आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने की ऐतिहासिक सफलता।”

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वह लोकसभा में भारत का पक्ष मजबूती से रखने के लिए खड़े हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता, मैं उन्हें आईना दिखाने के लिए खड़ा हूं। मैं देश के 140 करोड़ नागरिकों के स्वर में स्वर मिलाने के लिए यहां खड़ा हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना को खुली छूट दी गई थी। ये भी कहा गया था कि सेना तय करे कि कब, कहां और कैसे जवाब देना है। ये मीटिंग में साफ-साफ कहा गया था।