Punjabi News

चम्बा में 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, मिलेगा इतना वेतन

378

चम्बा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों पर नियुक्ति के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार 5 अगस्त को उप-रोजगार कार्यालय चुवाड़ी तथा 6 अगस्त को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा स्थित बालू में आयोजित किया जाएगा।

पात्रता केवल महिला आवेदकों की रहेगी और चयनित महिला काउंसलरों का कार्य स्थल जयपुर राजस्थान रहेगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य रहेगी। आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपए प्रति माह तथा रहने-खाने की सुविधा निशुल्क मिलेगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर 10 बजे प्रातः उपस्थित हो जाए।