Punjabi News

Chandigarh में रविवार और सोमवार को लेकर जारी हो गई चेतावनी, पढ़ें नई Update

295

चंडीगढ़ (पाल): गर्मी और उमस बेहाल कर रही है। दो दिन से शहर में तेज धूप खिल रही है, जिससे पसीने वाली गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। बारिश न होने से शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।

शुक्रवार दिन की शुरूआत साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई। अधिकतम पारा 36.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है, लेकिन रविवार और सोमवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम केंद्र ने 27, 28 और 29 जुलाई के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। पांच दिन में शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमाप भी 27 से 28 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दो दिन बादल
शनिवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37, न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा।
रविवार को बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है।