Punjabi News

मजीठिया की मोहाली पेशी के मद्दे नजर अकाली जिला प्रधान सहित अन्य बड़े चेहरे घर में ही किए नजरबंद

161

 

होशियापुर के हलका टांडा में विक्रम मजीठिया की मोहाली पेशी के मद्दे नजर टांडा में अकाली दल के दो बड़े नेताओं को घर में ही नजर बंद किया गया। जहां आज सुबह तड़कसार ही टांडा की पुलिस के आलाधिकारियों की टीम ने अरविंदर सिंह रसूलपुर ओर जिला अकाली प्रधान लखविंदर सिंह लखी को वर्करों सहित विक्रम मजीठिया की मोहाली पेशी में जाने से रोके रखा। इस मौके पर अरविंदर सिंह रसूलपुर ने कहा कि सरकार द्वारा हमें ओर हमारी पार्टी के वर्करों को मजीठिया की पेशी पर न जाने देना। सरकार की मंशा जाहिर करता है। बता दे कि आज विक्रम मजीठिया का 10दिन का रिमांड खत्म होना था। ओर उन्हें मोहाली की कोर्ट में पेश किया जाना था। जिसको लेकर टांडा सहित अन्य हलकों के वर्कर आज मोहाली के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन पुलिस ने अकाली दल के दो बड़े चेहरों को सुबह ही नजर बंद कर दिया था।