Punjabi News

पंजाब में मेडिकल अफसर भर्ती परीक्षा 3 जून कोः आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई

180

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार 1000 पदों पर मेडिकल अफसरों की भर्ती कर रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए अब 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पहले अंतिम तिथि 15 मई थी।

जबकि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 जून को होगी। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल होने वालों के रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। यूनिवर्सिटी ने लोगों को वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी है।