Punjabi News

AAP के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मिली मंजूरी, राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हुई

8

नेशनल डेस्क: दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने ‘आप’ के 7 बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद उच्च सदन (राज्यसभा) के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

राज्यसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
राज्यसभा द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब ये सातों नेता सदन में भाजपा के सदस्य के रूप में जाने जाएंगे। इस विलय के बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 113 हो गई है (जिसमें 5 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं)।


कौन-कौन से सांसद हुए शामिल?
भाजपा का दामन थामने वाले सांसदों की सूची में ‘आप’ के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं:

· राघव चड्ढा
संदीप कुमार पाठक

· हरभजन सिंह

· स्वाति मालीवाल

· अशोक कुमार मित्तल

· विक्रमजीत सिंह साहनी

· राजिंदर गुप्ता

केजरीवाल के लिए बड़ी चुनौती
एक साथ सात सांसदों का पाला बदलना अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए एक गंभीर संकट माना जा रहा है। राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी मिलने का मतलब है कि अब इन सांसदों पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता जाने का खतरा भी कम हो गया है, क्योंकि यह एक बड़े सामूहिक गुट का विलय है।