Punjabi News

जालंधर सहित Punjab में 38 जजों के तबादले! अब नए स्थानों पर संभालेंगे जिम्मेदारियां

12

जालंधर (जतिंदर भारद्वाज) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आज बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार जालंधर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भाऊ सिंह गिल का तबादला फतेहगढ़ साहिब किया गया है, जहां वह अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी जगह मैडम प्रिया सूद को जालंधर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे शहीद भगत सिंह नगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात थीं।

इस तबादला सूची में कुल 38 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह को जालंधर की नई स्थापित एनआरआई अदालत में नियुक्त किया गया है।

वहीं विनीत कुमार नारंग, जो पहले जालंधर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब गुरदासपुर भेजा गया है। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिता सिंह को जालंधर में फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज के रूप में तैनात किया गया है।