Punjabi News

जी7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा पहुंचे पीएम मोदी; कई वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात

165

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा के रॉकीज पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। सम्मेलन पर इस्राइल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से छेड़े गए व्यापार युद्ध का साया मंडरा रहा है। जी-7 की बैठक में एक संयुक्त बयान जारी किए जाने की उम्मीद है जिसमें इस्राइल और ईरान से तनाव कम करने, संयम बरतने और आपसी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया जाएगा।

बता दें कि कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में कनानास्किस 51वें G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत के इसमें शामिल होने पर ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाली डलास ब्रॉडी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे। दोनों नेताओं की मुलाकात भी रोमांचक होगी। इससे यह भी पता चलता है कि कनाडा को भारत के साथ सकारात्मक संबंध बनाने की जरूरत है। भारत एक महान देश है जिसके साथ व्यापार किया जा सकता है। शिक्षित होने के साथ-साथ वहां के लोग प्रतिभाशाली भी हैं। लोकतंत्र होने के साथ-साथ भारत बहुत बड़ा बाजार भी है। ऐसे में भारत के साथ सकारात्मक संबंध रखने से कनाडा को ही लाभ होगा।