Punjabi News

बुढलाडा में युटुबर के घर आईएनए ने की रेड

102

मानसा: जिले के कस्बा बुढलाड़ा में एनआईए द्वारा युटुबर सुखबीर सिंह के घर छापेमारी की गई, इस दौरान टीम की ओर से परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन का डाटा की चेकिंग करने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई

जानकारी के अनुसार बुढलाड़ा के अहमदपुर रोड पर रहने वाले युटुबर सुखबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के घर वीरवार की सुबह आईएनए की टीम के आधा दर्जन अधिकारियों द्वारा घर पर रीड की गई, इस दौरान टीम की ओर से घर में मौजूद उसके पिता सहित अन्य लोगों के मोबाइल की भी जांच करने के अलावा उनसे सुखवीर को लेकर पूछताछ की गई, हालांकि टीम में मौजूद अधिकारियों की ओर से मीडिया को कोई भी जानकारी देने से जवाब दे दिया गया, युटुबर सुखबीर सिंह मौजूदा समय में मोहाली रहता है

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ सुखबीर की हुई बातचीत को लेकर टीम द्वारा उसके घर पर रेड की गई है, लेकिन आईएनए टीम के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई