Punjabi News

बड़ी खबर: विधायक कुंवर विजय प्रताप के खिलाफ AAP की बड़ी कार्रवाई :पार्टी से निष्कासित

100

चंडीगढ़:- आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से अपने विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पांच साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। खबर वाले डॉट कॉम को आम आदमी पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंवर विजय प्रताप को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। पंजाब में नशा कारोबारियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत भी उन्होंने मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी से विधायक बने कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी बरगाड़ी की घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।