चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का चल रहा दो दिवसीय विशेष सत्र आज दो दिन और, यानी सोमवार और मंगलवार तक, बढ़ाया जा सकता है! खबर वाले डॉट कॉम को एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, कल विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति में सत्र को दो दिन और बढ़ाने पर चर्चा हुई थी, जिसकी सिफारिश समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को दे दी है और विधानसभा अध्यक्ष आज सत्र को दो दिन और बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।









