पंजाबी हिंदू ग्रुप, हिन्दू वेल्फेयर बोर्ड ने पंजाब में हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने को लेकर किया ऐलान। महामंडलेश्वर स्वामी श्री रामेश्वरदास त्यागी जी महाराज के नेतृत्व में 13 जून को पंजाब के सभी 97 सब-डिवीजनों में एक साथ दिए जाएंगे मांग पत्र।
पंजाब में हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग के तहत पंजाब के सभी सब-डिवीजनों में अधिकारियों को मांग पत्र दिए जाएंगे। यह शब्द व्यक्त करते हुए हिन्दु वेल्फेयर बर्ड के चेयरमैन महन्त रवि कान्त मुनि ने कहा कि पंजाब में हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने के लिए पंजाब में सत्ता का आनंद लेने वाली पार्टियों और सत्ता में आने से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को मांग पत्र दिए गए थे, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने सनातनियों की इस मांग को पूरा नहीं किया। जिसके मद्देनजर पंजाबी हिंदू ग्रुप द्वारा हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने के लिए 13 जून दिन शुक्रवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया अमृत काल और बृहस्पति की फलदायक होरा में सुबह 10 बज कर 02 मिनट से 10 बज कर 24 मिनट तक मांगपत्र देने के समय का मुहूर्त रहेगा। जिसके लिए सभी साथी सुबह 9.30 बजे के आसपास स्थानीय एस.डी.एम कार्यालय पर एकत्रित होंगे और इस शुभ मुहूर्त में सभी चिन्हित स्थानों पर देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब के महामहिम राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के नाम पंजाब के सभी 97 सब-डिवीजनों में स्थानीय एस.डी.एम को या उस कार्यालय में उपस्थित किसी अधिकारी को मांगपत्र सौंपे जायेंगे। उन्होंने बताया कि मांगपत्र का प्रारूप क़ानूनी विशेषज्ञों द्वारा तैयार हो चूका है जोकि 44 पन्नो का रहेगा, मांगपत्र की कॉपी आज शाम तक सभी जिम्मेवार लोगों तक पहुंचा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह मांग पत्र सब-डिवीजन के संयोजक/प्रभारी, किसी संत और हिंदू मंदिर एक्ट से संबंधित सदस्यों की टीम द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके तहत सभी प्रमुख सब-डिवीजनों के संयोजकों के नाम हम यहां घोषित कर रहे हैं जिनमें दूधन साधां पं.ओम प्रकाश, नाभा प्रदीप शाही, पटियाला अजय शर्मा, पातडां पम्मी, राजपुरा सतीश, समाना कमल, भवानीगढ़ श्याम सचदेवा, धुरी विनोद कुमार, दिड़बा तरसेम सिंगला, संगरूर प्रीत अमन शर्मा, सुनाम जयदेव शर्मा, अमरगढ, अहमदगढ़ पंकज जैन, मालेरकोटला कमल आहूजा, रायकोट मंगत राय वर्मा, जगराओं संजीव मल्होत्रा, बरनाला अश्वनी कुमार, महल कलां मंगल देव, तपा नरिंदर कुमार, बुढलाडा बलविंदर जिंदल, मानसा बलबीर शर्मा, सरदूलगढ़ गोमा राम पुनिया, मूनक अमित शर्मा, बठिंडा अजय शर्मा, मौड़ बलवीर चंद, रामपुरा फुल मंदीप शर्मा, तलवंडी साबो गोपाल कृष्ण, गिद्दड़बाहा संदीप कुमार, मलोट डॉ राजिंदर बंसल, श्री मुक्तसर साहिब मिंटू शर्मा, अबोहर कुलदीप सोनी, फाजिल्का उमेश कुमार, जलालाबाद सोनू मुखरा, फिरोजपुर पवन बजाज, गुरुहरसहाय टोनी बाबा, जीरा राजिंदर बंसीवाल, बाघा पुराना चमन लाल, धर्मकोट विक्रम जीत शर्मा, मोगा जोगिंदर कुमार, निहाल सिंहवाला जोगिंदर बब्बी, फरीदकोट राकेश शर्मा, जैतो , कोटकपूरा पंडित सुखदेव शर्मा, खन्ना राज शर्मा, लुधियाना (पूर्व) पवन भारद्वाज, लुधियाना (पश्चिम) राज कुमार, पायल अरुण जोशी, समराला मोंटी, आदमपुर वरिंदर सिंह, जालंधर सनी शर्मा, नकोदर लाली जी, शाहकोट राहुल पंडित, कपूरथला श्याम लाल लूंबा, फगवाड़ा कपीश चोपड़ा, तरनतारन राकेश रमन, अजनाला संदीप कौशल, अमृतसर – I डॉ. बी. एम मिगलानी, डॉ हस्तीर, अमृतसर- II तरसेम नैय्यर, बटाला नीरज वर्मा, दीनानगर मनोहर, फतेहगढ़ चूड़ियां रोहित सोनी, गुरदासपुर विक्रम जीत, राजन, धार कलां भीम सिंह, पठानकोट राजेश कुमार, नीलम खेर, दसुआ वरुण कुमार, होशियारपुर अश्वनी शर्मा, मुकेरियां नवनीत मलिक, टांडा सतीश वैद्य, बंगा राजीव शर्मा, मोरिंडा जोगिंदर सिंह, नंगल सुरेंद्र भारद्वाज, रूप नगर बंत लहरा, अमलोह भीम चौहान, बस्सी पठाना संजीव कुमार, फतेहगढ़ साहिब अनमोल, डेरा बस्सी राकेश मेहता, खरड़ अरुण वर्मा, मोहाली विशाल पराशर को जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हिंदू वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन महंत रविकांत मुनि जी पहले ही चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई शहरों में बड़े भगवा मार्च निकाल चुके हैं तथा पंजाब में एक्ट लागू करवाने के लिए पूरे पंजाब में रथयात्रा निकाल चुके हैं। महन्त जी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले पंजाब में साल 2022 विधानसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान राजस्व मंत्री हरदीप मुंडीयां समेत बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिंदू मंदिर एक्ट लागू करवाने के लिए शपथ पत्र भी दिए थे। हिंदू वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन महंत रविकांत मुनि ने हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सनातनियों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बैठक की है। और उन्होंने पूरा भरोसा दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में हिंदू मंदिर एक्ट की मांग को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिर एक्ट लागू होने से जहां पंजाब के मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो जाएंगे, वहीं मंदिरों के चढ़ावे का पैसा मंदिरों के उचित रख-रखाव और सनातनी विचारधारा रखने वाले हर व्यक्ति के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी भगवत दास जी महाराज, जिला संगरूर के कॉर्डिनेटर प्रीत अमन शर्मा, गोविन्दर शर्मा, पटियाला सब डीविजन के कन्वीनर अजय शर्मा, प्रदीप कुमार, अश्विनी शर्मा, मोगा से अमरदीप अनेजा, ललित राजपूत, करण वर्मा, चेतन देव् आदि उपस्थित थे।
















