Punjabi News

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां का कत्ल : मोटर साइकल सवार दो युवकों ने चलाई गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

195

बटाला : वीरवार देर रात बटाला के कादियां रोड पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा स्कारपियो गाड़ी पर फायरिंग की गई। जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भिखोवाल थाना घूमण कलां की मौत हो गई। काबिलेजिक्र है कि करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बटाला से अमृतसर रैफर किया गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग होने की वारदात की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक आया था, जिसे गोलियां लगी हुई थीं, जो मृतक सिविल अस्पताल में आया था। इसके साथ ही एक महिला भी सरकारी अस्पताल पहुंची थी जो गंभीर रूप से जख्मी थी। जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
डीएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि मृतक नौजवान के पिता पुलिस में एएसआई है और मृतका हरजीत कौर भी उनकी रिश्तेदार है। मृतक नौजवान के पिता के ब्यानों पर अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। जिसमें खड़ी स्कारपियों गाड़ी के पास आकर मोटर साइकल सवार दो युवकों द्वारा उन पर गोलियां चलाई जा रहीं है।