Punjabi News

सरकार ने एचडीएफसी बैंक को ब्लैक लिस्ट किया

192

चंडीगढ़:- पिछले दिनों पुलिस विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ अंडरटेबल एग्रीमेंट कर उनके फंड को अपने बैंकिंग सेक्टर के खातों में ट्रांसफर करने के लिए चर्चित एचडीएफसी बैंक को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब सरकार ने एचडीएफसी बैंक को अपनी पैनल सूची से ब्लैक लिस्ट कर दिया। यह आदेश पंजाब सरकार के ट्रेजरी विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने दिया। सूत्रों का कहना है कि कृष्ण कुमार तक पहुंचने के लिए एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई विभागों के फंड रिलीज करने के लिए इधर-उधर से राजनीतिक दबाव भी बनाया, लेकिन कृष्ण कुमार नहीं माने और एचडीएफसी बैंक को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब देखना यह है कि कई विभागों ने अंडरटेबल एग्रीमेंट के तहत एचडीएफसी बैंक में हजारों करोड़ की एफडी भी कर रखी है। क्या पंजाब सरकार उन एफडी वाले खातों को रद्द करेगी? यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जब कृष्ण कुमार शिक्षा विभाग में सचिव थे, तब उन्होंने सभी डीडीओ को एचडीएफसी बैंक समेत कई निजी बैंकों में खाते न खोलने के आदेश जारी किए थे।