मोगा: मोगा के कोट ईसे खा कस्बे में शुक्रवार को दो युवकों ने केबिन में घुसकर पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत सिंह कंबोज पर गोलियां चला दीं। जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जबकि आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है, पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है। गौरतलब है कि शुक्रवार को मोगा के कोट ईसे खा कस्बे में स्थित हरबंस नर्सिंग होम में दो युवक दवा लेने के बहाने डॉक्टर के पास आए थे, जिन्होंने केबिन में घुसकर दोपहर करीब 12:50 बजे डॉक्टर पर दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
















