Punjabi News

पंजाब के मुख्यमंत्री मान भदौड़ और मेहल कलां के दौरे पर 

313

 

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बरनाला के लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज भदौड़ और मेहल कलां विधानसभा क्षेत्रों में 8 नए पुस्तकालयों का उद्घाटन करेंगे। 2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन 8 आधुनिक पुस्तकालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध होंगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा और जानकारी का अवसर मिलेगा।