- — पुलिस टीमों द्वारा 17.28 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 724 किलो अफीम, 345 क्विंटल भुक्की, 51 लाख नशीली गोलियां बरामद
- — गैंगस्टरां ते वार लगातार 71वें दिन भी जारी; 87 गिरफ्तार
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के खिलाफ निर्णायक मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 13 महीने पूरे हो गए हैं। पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 39,760 एफआईआर दर्ज करते हुए 56,372 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करों से 2458 किलो हेरोइन भी बरामद की है।
इस मुहिम की शुरुआत के बाद, पंजाब पुलिस द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक ही समय पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं।
विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2458 किलो हेरोइन के अलावा पुलिस ने 724 किलो अफीम, 345 क्विंटल भुक्की, 69 किलो चरस, 843 किलो गांजा, 37 किलो आईसीई, 51 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17.28 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।
पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ इस अभियान के 396वें दिन 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन, 1000 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 396 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या 56,458 हो गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि नशा छुड़ाओ अभियान के तहत आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही पुलिस टीमों ने लगातार 71वें दिन ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी रखते हुए 483 छापेमारी के बाद 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और पांच भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गोपनीय रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा कर सकते हैं।c








