Punjabi News

ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने जौहर वाले बयान पर दी सफाई; कहा ‘मैंंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं’

3

स्वरा भास्कर संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन पर अपनी टिप्पणी को लेकर लागातार ट्रोल हो रही है . इस बीच स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स और मीडिया चैनलों को जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने कहा मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से वायरल किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने उस खुले पत्र के बारे में विस्तार से बताया जो उन्होंने आठ साल पहले भंसाली को लिखा था, और उनकी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर यूज़र्स के एक वर्ग को पसंद नहीं आईं।

उनके कमेंट्स ने जल्द ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। स्वरा ने अब एक वीडियो शेयर करके साफ़ किया है कि उनका क्या मतलब था। उन्होंने कहा कि उनके कमेंट्स का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को “कायर” नहीं कहा।

स्वरा भास्कर ने अपने ‘जौहर’ और ‘पद्मावत’ वाले कमेंट्स पर दी सफाई

मंगलवार, 1 सितंबर को, स्वरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने 31 अगस्त को दिल्ली में हुए Women | Life | Freedom इवेंट के एक वायरल क्लिप पर बात की।

“आज सुबह, मेरा एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कल के एक इवेंट का था, जहाँ मुझसे पूछा गया कि मैंने पद्मावत देखने के बाद संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर क्यों भेजा था। अपनी बात समझाते हुए, मैंने कुछ कहा था, जिसका अब पूरी तरह से गलत मतलब निकाला जा रहा है और एक झूठ बनाकर फैलाया जा रहा है कि मैंने ये कहा था कि रानी पद्मावती और जौहर करने वाली दूसरी महिलाएँ कायर थीं।”

फिर स्वरा ने बताया कि उन्होंने फिल्म के क्लाइमेक्स पर बात करते हुए असल में क्या कहा था।

स्वरा ने कहा, मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने यह नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या महल की दूसरी औरतें जिन्होंने जौहर किया था वो कायर थीं। मैंने जो भी इंग्लिस में कहा था उसका अनुवाद करके बता देती हूं और जो लोग मुझे गाली देना चाहते हैं, दीजिए, लेकिन सही चींज पर दीजिए।

मैंने कहा था जब मैं क्लाइमेक्स देख रही थी मुझे लगा भगवान न करें अगर मैं रेप पीड़िता होती , मैं कायर महसूस करती कि मैनें खुद की जान नहीं ले ली. यानी मैं ऐसा महसूस करती कि मैं रेप के बाद जिंदा बच गई तो में कायर थी.

स्वारा ने आगे कहा कि मैंने ऐसा क्यूं कहा क्योंकि हमारा समाज ऐसा है जिसमें रेप एक महामारी की तरह फैला हुआ है . हम एक रेप कल्चर के बीच में रहते हैं . स्वरा ने दिल्ली में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का भी जिक्र किया और कहा कि ये हमारे देश की असलियत है .

स्वारा ने आगे कहा कि क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जहां ये संदेश जा रहा हो कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मुल्यवान है? क्या हमें रेप पीड़िता को यह संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर था ? कि तुम जिंदा बच गई ते यह बुरी बात है? क्या एक महिला की जिंदगी रेप के साथ खत्म हो जानी चाहिए ? स्वरा के निर्भया केस का जिक्र किया और कहा कि वो आखिरी साँस तक अपने छह हमलावरों से लड़ाई लड़ी थी क्योंकि वो जीना चाहती थी. उन्होंने एक औरत के जीने की इच्छा की अहमियत पर भी ज़ोर दिया।

स्वरा ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन के बारे में क्या कहा, जिस पर विवाद हुआ था?

31 अगस्त को एक इवेंट के वीडियो में स्वरा यह बताती हुई सुनाई देती हैं कि जौहर वाले सीन ने उन पर क्या असर डाला। “मैं इसे देख रही थी और इसमें दिखाया गया है कि कैसे 800 औरतें जौहर कर रही हैं – यही कहानी है। इसे देखते हुए मैं सोच रही थी कि ‘भगवान न करे, अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो यह फ़िल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे लगता कि मैं कायर हूँ। कि मैंने अपनी ‘इज्ज़त’ बचाने के लिए खुद को नहीं मारा।”

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का चित्रण यौन हिंसा से बचे लोगों पर असर डाल सकता है। “क्या आप हमारे जैसे समाज में औरतों को यही बताना चाहते हैं, जहाँ मुझे लगता है कि रेप एक महामारी की तरह फैला हुआ है? क्या हम सर्वाइवर्स को यही बताना चाहते हैं कि आप जीने के लायक नहीं हैं? कि अगर आप सच में बहादुर और इज्ज़तदार औरतें होतीं, तो आप खुद को मार लेतीं? क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप किसी औरत की ज़िंदगी का अंत है?”

स्वरा ने ‘पद्मावत’ के एक और सीन का ज़िक्र किया जो उन्हें सही नहीं लगा। उन्होंने जौहर वाले सीन के दौरान एक गर्भवती महिला के पेट के क्लोज़-अप शॉट के बारे में बात की।

उन्होंने बताया, “एक सीन था जिसने मुझे बहुत गुस्सा दिलाया। मैंने कहा, ‘छी!’ उसमें एक प्रेग्नेंट महिला के पेट का क्लोज़-अप शॉट था और वह कह रही थी… तो आप यह कह रहे हैं कि एक भ्रूण, जो शायद लड़की हो, उसे पैदा होने का हक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया और फिर मैंने बाहर आकर कहा, ‘यह बहुत बुरा है’।”

काम की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार अपने पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नज़र आई थीं।