Punjabi News

Lalu Yadav News: चारा घोटाले मामले में लालू यादव को बड़ी राहत, SC ने उनकी ज़मानत रद्द करने से किया इनकार

51
Supreme Court refused to cancel Lalu Yadav bail in fodder scam case

Lalu Yadav News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से देवघर चारा घोटाले मामले में बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने उनकी ज़मानत रद्द करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने और CBI की याचिका पर कोई आदेश देने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट ने हाईकोर्ट से सुनवाई में तेज़ी लाने को कहा है।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की और हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, लेकिन साथ ही निर्देश दिया कि ट्रायल कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ यादव की अपील पर सुनवाई में तेज़ी लाई जाए।

दरअसल, CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में जमानत दी गई थी. जांच एजेंसी ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग करने की थी.