
Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को भी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस वजह से कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आखिरी बार मई के महीने में बढ़ाई गई थीं। तब से तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
दूसरी ओर, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव फिर से बढ़ गया है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।देश के प्रमुख महानगरों और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
– दिल्ली: पेट्रोल का रेट:102.12 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: ₹95.20 रुपये प्रति लीटर
-कोलकाता: पेट्रोल की कीमत: 113.48 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 99.82 रुपये प्रति लीटर
-मुंबई: पेट्रोल की कीमत: 111.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 97.83 रुपये प्रति लीटर
-चेन्नई: पेट्रोल की कीमत: 108.96 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 100.74 रुपये प्रति लीटर
-बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत: 111.37 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: ₹99.56 रुपये प्रति लीटर
-चंडीगढ़: पेट्रोल की कीमत: 101.54 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.47 रुपये प्रति लीटर
-गुरुग्राम: पेट्रोल का रेट: 102.97 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 95.64 रुपये प्रति लीटर
-लखनऊ: पेट्रोल का रेट: 101.89 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 95.36 रुपये प्रति लीटर
-नोएडा: पेट्रोल का रेट: 101.89 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 95.37 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में पेट्रोल की कीमत
हैदराबाद – ₹115.69
जयपुर – ₹113.32
पुणे – ₹112.02
तिरुवनंतपुरम – ₹115.49
पटना – ₹113.37
भुवनेश्वर – ₹108.97
अलग-अलग शहरों में डीज़ल की कीमतें:
भुवनेश्वर – ₹100.68
हैदराबाद – ₹105.22
जयपुर – ₹98.63
पटना – ₹99.36
तिरुवनंतपुरम – ₹104.40
युद्ध शुरू होने से पहले, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 76 दिनों तक घरेलू कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। हालांकि, 15 मई से 30 मई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई, जिससे देश भर में इनकी कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ।












