Punjabi News

पलक तिवारी का दिवाली स्पेशल देसी ग्लैम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका लुक

7

बॉलीवुड तड़का: दिवाली के रंग और रौनक के बीच, एक्ट्रेस पलक तिवारी ने अपनी खूबसूरत साड़ी लुक से सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में लाइफस्टाइल एशिया की दिवाली पार्टी में पलक का देसी लेकिन ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेडिशनल आउटफिट में उनके सटल मेकअप और मॉडर्न एक्सेसरीज ने उनके लुक को परफेक्ट बनाया, जो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

पलक तिवारी ने इस खास मौके के लिए ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी चुनी थी, जिसमें शानदार हैवी वर्क था। उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया, जो उनके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश टच देता नजर आया।
पलक ने अपने मेकअप को बहुत सटल रखा था, जिसमें उनके चेहरे की नैचुरल खूबसूरती उभरकर आई। ओपन हेयर्स के साथ उनका ये लुक बेहद ग्लैमरस और परफेक्ट लगा।
टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में पलक तिवारी का नाम अब तेजी से उभर रहा है। उनकी स्टाइलिश और सिंपल लेकिन आकर्षक पर्सनैलिटी को उनके फैंस खासा पसंद करते हैं।
पलक तिवारी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इस खूबसूरत साड़ी लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं। उनके इस देसी ग्लैमरस अवतार को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे दिवाली की सबसे खूबसूरत पार्टी लुक्स में से एक बताया जा रहा है।