बिजनेस डेस्कः नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बुधवार को MCX खुलते ही सोने की कीमतों में 2,500 रुपए से ज्यादा की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि इसके उलट चांदी 1,700 रुपए तक फिसल गई।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया। सेंसेक्स खुलते ही 2% से ज्यादा उछल गया लेकिन इसका असर कमोडिटी मार्केट में अलग तरीके से नजर आया।
पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी एक ही दिशा में चल रहे थे लेकिन 1 अप्रैल को दोनों के रास्ते अलग हो गए—सोना चमका, जबकि चांदी फिसल गई। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 439 रुपए की बढ़त के साथ 1,51,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1989 रुपए गिरकर 2,38,903 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस है।
क्या कहा ट्रंप ने
ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। संकेत दिया कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है और अब वह इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है।











