Punjabi News

जर्मनी में भीषण गर्मी का प्रकोप! अब तक लोगों की 9800 मौत

18

वेरलिन: इस साल दुनिया भर में हीटवेव का कहर देखने को मिला है। वहीं यूरोप के देशों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई है कि जर्मनी में इस साल अब तक गर्मी के कारण अनुमानित 9,800 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी के हेल्थ अथॉरिटी, RKI (रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी भई कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है।

जर्मन हेल्थ इंस्टीट्यूट RKI की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी से जुड़ी मौतों में सबसे ज़्यादा संख्या 85 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों की रही (5,420 मौतें), जबकि 630 लोग 65 साल से कम उम्र के थे।

इंस्टीट्यूट का कहना है कि जब औसत साप्ताहिक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा हो जाता है, तो मृत्यु दर में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है। कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई, स्कूल बंद कर दिए गए और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई।

आरकेआई ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी के चलते मौतों के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जून के महीने में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसके कारण देश के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। (एजेंसी)