Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 230वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 558 स्थानों पर छापेमारी; 311 गिरफ्तार

3
  • पुलिस टीमों ने 225 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं
  • युद्ध नशेयां विरुद्ध के 555वें दिन 181 नशा तस्कर 8 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 230वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में पहचाने गए और मैप किए गए 558 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

230वें दिन, पुलिस टीमों ने 311 व्यक्तियों को दो हथियारों समेत गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 68,699 गिरफ्तारियाँ हुई हैं।

इसके अलावा 225 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान पाँच फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 555वें दिन भी जारी रखा है, जिसके तहत आज 181 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 8 किलो हेरोइन, 7 किलो गांजा, 6.5 किलो भूक्की और 397 नशीली गोलियाँ बरामद की गई हैं। इसके साथ, मात्र 555 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,590 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।