Cockroach Janta Party Jantar Mantar Update: कॉकरोच जनता पार्टी का गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 32वें दिन प्रदर्शन जारी है। इस बीच CJP ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि सरकार ने उसे बातचीत के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कॉकरोच पार्टी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संगठन ने इसे ठुकरा दिया।
सूत्रों के अनुसार, CJP का कहना है कि वह सरकार से किसी मंत्री के घर या दफ्तर में नहीं, बल्कि न्यूट्रल जगह पर ही बातचीत करेगा जो दोनों में किसी पक्ष का न हो।
CJP ने कहा- पुलिस ने बताया कि नड्डा ने बुलाया है
जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमें पुलिस ने बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है।
सौरव दास ने कहा- हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत चाहती है तो जंतर-मंतर आए या प्रदर्शन स्थल के पास किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। इससे पहले बुधवार को भी CJP ने नड्डा के साथ बैठक का प्रस्ताव इसी वजह से ठुकरा दिया था।
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया
जानकारी दे दें कि इधर महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रति समर्थन जताते हुए हजारे भावुक भी हो गए। तबीयत खराब होने के कारण कुछ देर बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से जाना पड़ा। उनके जाने के बाद भी मौन प्रदर्शन जारी रहा।
















