पंजाब सरकार ने 12 सितंबर शनिवार को जिला अमृतसर साहिब में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
अधिसूचना के मुताबिक, 12 सितंबर शनिवार को जिला अमृतसर साहिब में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों के साथ-साथ सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत शनिवार, 12 सितंबर को अमृतसर ज़िले में छुट्टी की घोषणा की है।




















