Punjabi News

हरियाणा HAFED के नवनियुक्त चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा ने संभाला पदभार, कुलदीप बिश्नोई ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं…

9

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा हैफेड के नवनियुक्त चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा ने आज अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए BJP के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई भी पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई ने वीरेंद्र शर्मा को चेयरमैन का पदभार संभालने पर बधाई दी और उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वहीं, पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई का आभार व्यक्त किया।

वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हैफेड को न केवल हरियाणा में, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हैफेड को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी के सपने को साकार करने की दिशा में भी हैफेड अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही हैफेड के उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।