Punjabi News

Cricket News: ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर

8

वेलिंगटन: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। ईशान अपनी जांघ में खिंचाव के कारण मैच से बाहर हुए हैं। यह मुकाबला कल, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में एक और मौका मिल सकता है।

बता दे कि ईशान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 24 अक्टूबर को दूसरे मैच में भी नहीं खेले पाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने वह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया था। अब, भारतीय टीम तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने सोमवार को बताया कि ईशान की तबीयत में सुधार हो रहा है और वह ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं; हालांकि, उन्हें तीसरे टी20 के लिए अभी फिट घोषित नहीं किया गया है। BCCI की मेडिकल टीम उनके ठीक होने की प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रही है, और एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया जा रहा है।

22 अक्टूबर को लगी थी चोट

गौरतलब है किईशान को 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20 के दौरान चोट लगी थी।अहम बात यह है कि ईशान इस साल टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं।

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर एक नज़र

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में फिर मौका मिल सकता है। वैभव दूसरे टी-20 में ईशान की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। वे मैच में सिर्फ 4 रन बना पाए थे। अब तीसरे मैच में, उनके पास अपनी प्रतिभा साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा।