Punjabi News

भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार:30 से ज्यादा मामले दर्ज, जल्द लाया जाएगा भारत

10

भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु भाऊ पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है।

बता दे कि FBI ने हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया को भी गिरफ्तार किया गया है, जो भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित (wanted) था। सूत्रों ने बताया कि ये दोनों अमेरिका में रह रहे थे.

हिमांशु भाऊ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोधी था और कई बड़े अपराध करने के बाद देश छोड़कर भाग गया था। उसका गैंग दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय था और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। अब उसे अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है, और उसे भारत वापस लाने की तैयारी की जाएगी।

कई मामलों में वांछित हिमांशु भाऊ बहुत कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में एक जाना-माना नाम बन गया था, जिसके कारण उसे ‘छोटा डॉन’ कहा जाने लगा।

हिमांशु भाऊ ने महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था; इससे पहले, वह अपने बचपन में बाल सुधार गृह (जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर) में भी रह चुका था। लेकिन बाद में वह लगभग 20 अन्य लड़कों के साथ वहां से भाग निकला। वह अपराध करने और पुलिस से बचने में माहिर था।

हरियाणा के रोहतक जिले के रितोली गांव का रहने वाला हिमांशु भाऊ, हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली (extortion) के कई मामलों में वांछित है। उसका नाम कई हाई-प्रोफाइल घटनाओं में सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना भी शामिल है।

साल 2023 में उसके खिलाफ एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया था; उसी साल इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया।

दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।अकेले हरियाणा में ही उसके खिलाफ लगभग 50 मामले दर्ज हैं.

2022 में, उसने हरियाणा में 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा, उसने एल्विश यादव के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की भी जिम्मेदारी ली थी।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से दुश्मनी

हिमांशु भाऊ, नीरज बवाना और बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके गैंग की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के साथ पुरानी दुश्मनी है, और भाऊ को बिश्नोई का विरोधी माना जाता है।

भारत से भागने के बाद, भाऊ पहले पुर्तगाल गया और फिर अमेरिका चला गया। आरोप है कि वहां से भी वह भारत में अपने गैंग का कामकाज चलाता रहा।

कौन है हिमांशु भाऊ

24 वर्षीय हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव का रहने वाला है। अपने गांव में वह ‘हिमांशु रितोली’ के नाम से जाना जाता था। उसने 17 साल की उम्र में रोहतक की सब्जी मंडी इलाके में जबरन वसूली करके अपराध की दुनिया में कदम रखा। रितोली गांव के स्थानीय युवक सनी की हत्या के बाद हिमांशु भाऊ 2020 में हिसार के बाल सुधार गृह से करीब 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था। वह जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना से मिला और व्यापारियों को जबरन वसूली के लिए धमकाने लगा। बाद में उसने अपना गिरोह बना लिया।

हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर की कई आपराधिक घटनाओं में उसका नाम सामने आया। उस पर 16 हत्या और हत्या की कोशिश समेत 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 2022 में हरियाणा में 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं में नाम सामने आने के बाद हिमांशु भाऊ चर्चा में आया। उस पर व्यापारियों, शराब ठेकेदारों और प्रॉपर्टी कारोबारियों से रंगदारी मांगने और डराने के लिए गोलीबारी कराने के आरोप हैं।

‘हिमांशु भाऊ’ का नाम कई घटनाओं के सिलसिले में सामने आया है, जिनमें एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी, बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हत्या, और रंगदारी वसूलने के लिए जिम मालिकों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं।