Punjabi News

Stock Market Updates:आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 73,500 के पार पहुंचा, निफ्टी में भी बढत

12

शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को तेजी है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 22,700 के पार पहुंच गई है। IT शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी और मेटल में बिकवाली है।

पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 73,249.39 पर और निफ्टी 50, 22,687.65 पर बंद हुआ था। हालांकि, शुरुआती सत्र में व्यापक सूचकांकों (ब्रॉडर इंडिसेस) में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां बीएसई मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स में 10.23 अंकों की बढ़त रही, वहीं बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स 48.74 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 8,484.97 पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी, एलएंडटी, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस 3.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाइटन, इंडिगो, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखने को मिली, जिसमें टाटा स्टील 0.90 प्रतिशत नीचे आ गया।