Punjabi News

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगा मतदान

9

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। इस सीट के लिए 12 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी. केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी. आयोग के ऐलान के बाद प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

आयोग के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी, जबकि 12 नवंबर 2026 को मतदान और वोटों की गिनती होगी।

क्यों खाली हुई सीट?

डॉ. एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा मेंबर थे. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उनके इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हो गई थी. अब इसी खाली सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की डेट्स फाइनल की गई है.

चुनाव का पूरा कार्यक्रम यहां देखें

  • नॉमिनेशन की लास्ट डेट: 2 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे.
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख: 5 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.
  • मतदान: 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे.
  • मतगणना: मतदान के दिन ही शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी.